आख़िरकार झुकी नांदुरा नगर परिषद – समाजवादी पार्टी के आंदोलन की गूंज का असर!
नांदुरा –
बार-बार निवेदन दो, अधिकारियों के चक्कर लगाओ, मगर प्रशासन को जनता की तकलीफें नज़र ही नहीं आती थीं! महीनों से खस्ता हाल रास्तों पर कीचड़, गंदगी और बदहाल स्थिति में जी रहे नागरिकों की पीड़ा को लेकर समाजवादी पार्टी ने जब सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी, तब जाकर नांदुरा नगर परिषद को होश आया।
युवा जिल्हाध्यक्ष आझाद पठाण के नेतृत्व में बार-बार निवेदन दिए गए। चेतावनी दी गई –
अगर रास्ते नहीं सुधरे, तो समाजवादी पार्टी चिखल भेक आंदोलन और भीख मांगो आंदोलन से प्रशासन को जवाब देगी!”
दबाव इतना बढ़ा कि प्रशासन की नींद टूटी और तीन मुख्य ठिकानों पर मुरूम डालने का काम शुरू किया गया –
1️⃣ खाजा नगर
2️⃣ इनायतिया स्कूल परिसर
3️⃣ रहीम भाई के घर से अनिस मोबाइल के घर तक का मार्ग
यह कोई एहसान नहीं, यह जनता का हक़ है – जिसे लड़कर समाजवादी पार्टी ने हासिल किया है!
आझाद पठाण का दो टूक संदेश –
“हमारा कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है। जब तक जनता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष रुकेगा नहीं! प्रशासन को ये समझना होगा कि समाजवादी पार्टी केवल निवेदन करनेवाली पार्टी नहीं, ज़रूरत पड़ी तो आंदोलन करके भी जवाब देना जानती है!”
जनता की लड़ाई, जनता के बीच से, जनता की भाषा में – यही है समाजवादी पार्टी का रास्ता!
नांदुरा नगर परिषद को चेतावनी है –
0 Comments